Monday, May 2, 2011

B.A. 3RD YR KE LIYE OBJECTIVE PRASHN

१. भागवत के अनुसार कृष्ण का बधकर्ता कौन था? जरा
२. 'अँधायुग ' कितने अंकों में विभाजित है? 5
३. 'अंधायुग' का संवाद किस छंद में है? मुक्त छंद
४. 'अंधायुग' में अन्तराल में किस प्रकार के गद्य का प्रयोग किया गया है?
      वृत्गंधी गद्य
५. 'अंधायुग' में कितने प्रहरी हैं? दो
६. 'अंधायुग' का प्रकाशन वर्ष ?
७. धर्मवीर भारती का जन्म कब हुआ था?
८. 'झूठा  सच' का दूसरा भाग कब प्रकाशित हुआ? 1960 
९. 'झूठा सच ' पहलेपहल किस पत्रिका में छपा?
10. मोहन राकेश का जन्म कब हुआ था? 1925 
११. मोहन राकेश वस्तुत: किस तरह के नाटककार हैं? प्रयोगशील नाटककार 
12 . "ऐतिहासिक दृष्टि से स्वछंदतावाद काल में जो स्थान प्रसाद का है,उत्तर-
        स्वछंदतावाद काल में वही स्थान राकेश का है"--कथन किसका है?
       डॉ.बच्चन सिंह
13 . 'अषाढ़ का एक दिन' का प्रकाशन वर्ष? 1958 
14 . 'लहरों का राजहंस' क्या है? मोहन राकेश का नाटक (1963 )
15 . 'आधे-अधूरे' का प्रकाशन वर्ष? 1969 
16 . कालिदास किस नाटक का पात्र है? अषाढ़ का एक दिन
17 . विलोम और मल्लिका किस नाटक के पात्र हैं? अषाढ़ का एक दिन
18 . आधे-अधूरे का केन्द्रीय पात्र कौन है? सावित्री
19 . सुबह के घंटे(1956 ) किसका नाटक है? नरेश मेहता
२०. खंडित  यात्रायें किसका नाटक है? नरेश मेहता
२१. नदी के द्वीप(1951 ) किसका उपन्यास है? अज्ञेय
२२. यशपाल के पहले उपन्यास का नाम बताइए? दादा कामरेड (1941 )
23 . 'विप्लव' नामक पत्र किसने निकला? यशपाल
24 . देशद्रोही (1941 ) किसका उपन्यास है? यशपाल
25 . झूठा सच का पहला भाग कब प्रकाशित हुआ? 1958 
26 . मोहन राकेश की मृत्यु किस वर्ष हुई? 1972 
27 . 'दिव्या' और 'अमिता' किस तरह के उपन्यास हैं? ऐतिहासिक 
28 . 'मेरी तेरी उसकी बात ' किसका उपन्यास है? यशपाल
29 . 'अप्सरा का शाप' तथा 'क्यों फंसे' किसके उपन्यास हैं? यशपाल
३०. यशपाल का जन्म कब हुआ? 1903 
31 . यशपाल की मृत्यु किस वर्ष हुई? 1963 
32 . 'अमृत और विष' किसका उपन्यास है? अमृतलाल नागर
33 . 'बूंद और समुद्र' (1956 ) किसका उपन्यास है? अमृतलाल नागर 
34 . हजारी प्रसाद द्विवेदी के उपन्यासों का नाम बताइए? बाणभट्ट की आत्मकथा, 
       पुनर्नवा , चारुचंद्र लेख , अनामदास का पोथा 
35 . डॉ.प्रशांत किस उपन्यास का पात्र है? मैला आँचल 
36 . बावनदास का चरित्र कैसा है? गांधीवादी 
37 . डॉ.प्रशांत मीरगंज में किसलिए आते हैं? मलेरिया उन्मूलन के लिए 
38 . बलचनमा किसका उपन्यास है? नागार्जुन का 
39 . किसी एक उत्तर-आधिनिक उपन्यासकार का नाम बताइए ? 
        मनोहरश्याम जोशी 
40 . दो उत्तर आधुनिक उपन्यासों का नाम बताइए?
      कुरु-कुरु स्वाहा, गप्प बाइस्कोप 
41 . नई कहानी की शुरुआत कब से होती है? 1955 
42 . गुलकी बन्नो किसकी कहानी है? धर्मवीर भारती 
43 . भोलाराम का जीव कहानी के कहानीकार का नाम ? हरिशंकर परिसाई 
44 . 'हंसा जाई अकेला' किसकी कहानी है? मार्कंडेय 
45 . 'रजा निरबंसिया' के कहानीकार कौन हैं? कमलेश्वर 
46 . दो नई  कहानी के कहानीकारों    का नाम बताइए? मोहन राकेश,अमरकांत 
47 . "मोहन राकेश की कहानियाँ त्रासद तनाव की कहानियाँ हैं"--कथन किसका
        है? डॉ.बच्चन सिंह
48 . निर्मल वर्मा किस तरह के कहानीकार हैं? प्रयोगवादी
49 . लन्दन की एक रत किसकी कहानी है? निर्मल वर्मा
50 . नई कहानी के दो महिला कहानीकारों का नाम बताइए?
      उषा प्रियंवदा , मन्नू भंडारी
51 . मन्नू भंडारी का जन्म कब हुआ था? 1931 
52 . प्रेम का त्रिकोण सबसे अधिक किसकी कहानियों में है? मन्नू भंडारी
53 . मन्नू भंडारी के दो कहानियों का  नाम बताइए? यही सच है, त्रिशंकु
54 . मैं हर गयी किसकी कहानी है? मन्नू भंडारी
55 . आपका बंटी किसका उपन्यास है? मन्नू भंडारी
56 . वापसी किसकी कहानी है? उषा प्रियंवदा
57 . चितकोबरा किसका उपन्यास है? मृदुला गर्ग
58 . द्विवेदी जी के दो निबंध संग्रहों का नाम बताइए?
      अशोक के फूल , कुटज
59 . आलोक पर्व किसका निबंध संकलन है? द्विवेदी
60 . दो ललित निबंधकारों का नाम बताइए? द्विवेदी, विद्यानिवास मिश्र
61 . माटी की मूरतें किसका संस्मरण है? रामवृक्ष वेनीपुरी
62 . हिदी की पहली कहानी का नाम बताइए ?
63 . बंग महिला का असली नाम क्या था?
64 .रानी केतकी की कहानी (इंशा अल्लां खां) का प्रकाशन वर्ष?
65 . राजा भोज का सपना(१८५६) किसकी कहानी है?
66 . माधुरी का प्रकाशन वर्ष बताइए?
67 . नूतन ब्रह्मचारी किसका उपन्यास है?
68 . रानी केतकी की कहानी को हिंदी की पहली गद्यकथा कौन मानता है?
69 . सोजे वतन का प्रकाशन वर्ष?
70 . देवरानी जेठानी किसकी कहानी है?
  
 
        


उत्तर-- १. जरा  २. पाँच ३. मुक्त छंद ४. वृत्तगंधी गद्य का ५. दो  62. इंदुमती (किशोरीलाल गोस्वामी) 63 . राजेंद्र बाला घोष 64 . 1803  65 . राजा शिवप्रसाद सिंह  66 . 1922  67 . बालकृष्ण भट्ट  68 . गोपाल राय  69 . 1908   70 .  

2 comments:

  1. बहुत ही अच्छा लगा । इस तरह के ज्ञानवर्धक पोस्ट से पाठकगण लाभान्वित होते हैं । धन्यवाद ।

    ReplyDelete
  2. धन्यवाद।आगे भी काम जारी है, जल्द ही वाल पर आ जायेगा।

    ReplyDelete