Tuesday, April 12, 2011

B.A. 2ND YEAR KE LIE OBJECTIVE PRASHN

१.  'कामायनी' का प्रकाशन  वर्ष  क्या है?
२. धूमिल के अंतिम काव्य - संग्रह का नाम बतावें?
३. चाँद का मुंह टेढ़ा है का प्रकाशन वर्ष ?
४.  'रोटी और स्वाधीनता'   किसकी कविता  है? 
५.  दुष्यं कुमार किस काव्यधारा के कवी हैं?
६.  वर्ष 2010 का सहित अकादमी पुरस्कार किसे दिया गया?
७. 'सामधेनी' किसकी रचना है ?
८. चौथे 'तारसप्तक' का प्रकाशन वर्ष ?
९. मुक्तिबोथ की मृत्यु कब हुई थी ?
१०.  अज्ञेय को किस रचना पर ज्ञानपीठ मिला ?
११.  'कवित के नये प्रतिमान' किसकी रचना है?
१२,. 'एक साहित्यिक की डायरी' के रचनाकार का नाम बताइए   ? 
१३.  'साये में धूप' का प्रकाशन वर्ष बताइए ?
१४. 'कुरुक्षेत्र'  में कितने सर्ग हैं ? 
१५. धूमिल को किस वर्ष साहित्य अकादमी दिया गया ?
१६. मान स्वर कितने होतें हैं?
१७. दो घोष ध्वनिओं के नाम बतावें ?
१८.  देश में इमरजेंसी कब लागू हुई थी ?
१९. नागार्जुन किस काव्यधारा के कवी हैं?
२०. काकल्य ध्वनि का नाम बतावें ?
२१. रघुवीर सहाय किस सप्तक के कवि  हैं ?
२२. दो अघोष ध्वनिओं के नाम बतावें?
२३. ' हिंदी भाषा का विकास' किसकी पुस्तक है ? देवेन्द्रनाथ शर्मा.
२४. किसी एक भाषा-वैज्ञानिक का नाम बतावें ?
२५. दुष्यंत कुमार को किस रचना पर साहित्य अकादमी मिला ?
२६.  आंसू का प्रकाशन वर्ष बताइए ?
२७. किस भाषा-विज्ञानी ने भारतीय भाषाओँ का वर्गीकरण किया ?
२८. दो महाप्राण ध्वनिओं का नाम बतावें ?
२९. लहर का प्रकाशन वर्ष बताइए ?
३०.  प्रसाद की अंतिम रचना कौन - सी है ?
३१.  प्रेमचंद की मृत्यु कब हुई थी ?
३२.  दो अल्पप्राण ध्वनिओं का नाम बताइए ?
३३. 'भारत  का भाषा सर्वेक्षण' किसकी पुस्तक है?
३४.  'सुख -दुःख वाली सत्य बनी रे' किस कविता की पंक्ति है ?
३५. 'सौन्दर्य-बोध' किसकी कविता है?
३६. मुक्तिबोध ने किस संस्था की स्थापना की थी ?
३७.  दो घोष अल्पप्राण ध्वनिओं का नाम बतावें?
३८. स्पर्श व्यंजन कितने होते हैं ?
३९. 'क' का उच्चारण स्थान क्या है ?
४०. राजभाषा आयोग का गठन कब हुआ था ?
४१. रघुवीर सहाय की दो रचनाओं का नाम बताइए ?
४२.  परिमल का प्रकाशन वर्ष क्या है ?
४३.  'भाषाविज्ञान की भूमिका' किसकी पुस्तक है? देवेन्द्रनाथ शर्मा.
४४.  'हिंदी भाषा का इतिहास' किसकी पुस्तक है? धीरेन्द्र वर्मा.(1940  )   
४५. रघुवीर सही को किस रचना पर साहित्य अकादमी दिया गया?
४६. छायावाद की त्रयी किन्हें कहा जाता है ?
४७. पन्त अपनी किस रचना से छायावाद के अंत की घोषणा करते हैं ?
४८. राजभाषा आयोग का गठन कौन करता है ?
४९. राजभाषा आयोग के प्रथम अध्यक्ष कौन थे ?
५०.  'भाषाविज्ञान' (1973 ) किसकी पुस्तक है ?भोलानाथ तिवारी
५१.'युगांत' का प्रकाशन वर्ष क्या है ?
५२. निराला द्वारा सम्पादित किसी एक पत्र का नाम बताइए?
५३. मुक्तिबोध किस सप्तक के कवी हैं?
५४..'भारतीय आर्य भाषा और हिंदी'(1954 ) किसकी पुस्तक है?सुनीतिकुमार चटर्जी
५५. हिंदी किस भाषा परिवार की भाषा है?
५६. राजभाषा अधिनियम में 'क' क्षेत्र से क्या तात्पर्य है?
५७. भाषा की दृष्टि से विश्व में हिंदी का कौन -सा स्थान है?
५८. पन्त द्वारा सम्पादित किसी एक पत्र का नाम बताइए?
५९. 'नए पत्ते' का प्रकाशन वर्ष?
६०.' सांध्य कंकली' किसकी रचना है?
 ६१. राजभाषा अधिनियम 1963 नियम है अथवा संकल्प?
६२. दो घोष महाप्राण ध्वनिओं का नाम बताइए ?
६३. 'ई'का उच्चारण स्थान क्या है?
६४. 'आ चूम पुलिन के विरस अधर' किस कविता की पंक्ति  है?
६५. 'पेशोला की प्रतिध्वनि' किसकी कविता है?
६६. 'ताज' में निहित चेतना कैसी है?
६७. 'देवता कर गये हैं इन प्रतीकों को कूच' किसकी पंक्ति हैं?
६८. 'ने' का प्रयोग किस क्रिया के साथ नहीं होता है?
६९. पुरष्कार का संधि विच्छेद करें.
७०. 'जलद' में कौन समस है?
७१. सुभद्रा कुमारी चौहान का जन्म कहाँ हुआ था?
७२. 'कल सुनना मुझे' का प्रकाशन वर्ष बताइए?
७३. 'हो गयी है पीर पर्वत-सी' किसका ग़ज़ल है?
७४. से किस कारक का परसर्ग है?
७५. प्रत्यय  के कितने भेद होते हैं?
 ७६. उपसर्ग शब्द के आगे लगते हैं या पीछे?
७७. 'भूरि-भूरि खाक धूलि' का प्रकाशन वर्ष बताइए?
७८. 'भूल-गलती' किसकी कविया है?
७९. 'हँसों-हँसों जल्दी हँसों' किसका काव्य-संकलन है?
८०. सुभद्रा कुमारी चौहान के काव्य-संग्रहों का नाम बताइए?
८१. सम्बन्ध कारक के परसर्गों का नाम बताइए? 
८२. कर्म कारक में कौन-सी विभक्ति होती है?
८३. ऊष्म-व्यंजन कितने होते हैं?
८४. 'त' का उच्चारण स्थान?
८५. भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद के अनुसार राजभाषा आयोग का गठन किया गया?
८६. राजभाषा आयोग में कितने सदस्य थे?
८७. राजभाषा संसदीय समिति में कितने सदस्य होते हैं?
८८. 'मौन निमंत्रण' किस काव्य-संग्रह की कविता है?
८९. पन्त को किस रचना पर साहित्य अकादमी मिला?
९०. 'इत्यलम' किसका काव्य-संकलन है?
९१. तीसरे सप्तक के किसी एक कवी का नाम बताइए?
९२. अज्ञेय द्वारा सम्पादित किसी एक पत्र का नाम बताइए?
९३. राजभाषा हिंदी सम्बन्धी निर्देश संविधान के कितने अनुच्छेदों में है?
९४. संविधान की आठवीं अनुसूची में कितने भाषाएँ हैं?
९५. अंत:स्थ व्यंजन कितने होते हैं?
९६. अनुनासिक ध्वनिओं का नाम लिखिए?
९७. 'पर' किस कारक का परसर्ग है?
९८. हाल ही  में किस भाषा को आठवीं अनुसूची में शामिल किया गया?
९९. दिनकर को किस कृति पर ज्ञानपीठ मिला?
१००. 'इंदु' पत्र के संपादक कौन थे?
१०१. राजभाषा  संसदीय समिति में लोकसभा  के कितने सदस्य  होते हैं?
१०२.  भाषा की सबसे छोटी इकाई क्या है?
१०३.  अज्ञेय को किस रचना पर किस वर्ष ज्ञानपीठ पुरस्कार मिला?
१०४. 'सुदामा पण्डे का प्रजातंत्र' का प्रकाशन वर्ष क्या है?
१०५.  भाषा-विज्ञानं के कितने प्रमुख अंग होते हैं? ४- ध्वनि-विज्ञानं(phonology),पद-विज्ञानं(morphology),
         वाक्य-विज्ञानं(syntax),अर्थ-विज्ञानं (semantics)
१०६.  विदेशो में हिंदी कहाँ कहाँ अधिक बोली जाती है?
१०७.  विदेश में निकलनेवाली किसी एक हिंदी पत्रिका का नाम बताइए?
१०८.  अज्ञेय को 'अंतर्राष्ट्रीय कविता सम्मान'(द गोल्डेन रीथ) कब दिया गया?
१०९.  द्वितीय 'अनामिका' का प्रकाशन वर्ष?
११०. 'रूपाभ' के संपादक कौन थे?
१११.  भाषा-विज्ञानं की कितनी शाखाएं हैं?३-वर्णात्मक, ऐतिहासिक, तुलनात्मक 
११२.  राजभाषा आयोग सम्बन्धी निर्देश संविधान के किस अनुच्छेद में है?
११३.  'द्वारा' किस कारक का परसर्ग है?
११४.  'व्' का उच्चारण स्थान क्या है?
११५.  'प्रतिक ' का प्रकाशन अज्ञेय ने कब किया?
११६. ' आंसू ' का प्रकाशन वर्ष?
११७.  'ले चल मुझे भुलावा देकर 'किस काव्य संकलन की कविता है?
११८.  प्रसाद की प्रसिद्ध आत्मकथा कहाँ छपी थी?
११९.  भाषा के कितने आश्रय होते हैं? दो- वक्ता और श्रोता 
१२१.  भाषा के कितने पक्ष होते  हैं? ३- वैयक्तिक, सामाजिक, सार्वभौम 
१२२. 'दिनमान' के संपादन से अज्ञेय कब जुड़े? 1965
१२३.  'मतवाला' का संपादन कौन करते थे?
१२४.'मतवाला' कहाँ से निकलता था?
१२५. 'मैं  वहां हूँ' किस संकलन की कविता है?
१२६. डिंग -डांग वाद के प्रवर्तक कौन थे?प्लेटो 
१२७. संघ की राजभाषा सम्बन्धी प्रावधान संविधान के किस भाग में है?
१२८. राजभाषा आयोग का गठन कब किया गया?
१२९.  भाषा परिवर्तन की कितनी दिशाएं होती हैं?५-ध्वनि परिवर्तन, शब्द-परिवर्तन, पद-परिवर्तन, वाक्य-
           परिवर्तन, अर्थ-परिवर्तन
१३०. अज्ञेय ने किस निधि की स्थापना की थी? वत्सल निधि-1980
१३१. मुक्तिबोध ने किस संस्था की स्थापना की थी?मध्य भारतीय प्रगतिशील लेखक संघ
१३१. मुक्तिबोध द्वारा सम्पादित किसी एक पत्र का नाम? हंस
१३२. 'पल्लव' का प्रकाशन वर्ष?
१३३. 'विपथगा' किस विधा की रचना है?
१३४. पन्त को किस रचना पर साहित्य अकादमी मिला?
१३५. 'अरे यायावर रहेगा याद' किसका संस्मरण है?
१३६. लुंठित ध्वनि कौन-सी है? र
१३७. दो संवृत स्वरों का नाम बताइए? ई, ऊ
१३८. राजभाषा संसदीय समिति ने अपना रिपोर्ट कब प्रस्तुत किया ? 8  फेब 1962
१३९.  राजभाषा अधिनियम 1963 का संशोधन कब किया गया?
१४०. 'वत्सल-निधि' की स्थापना किस वर्ष हुई?
१४१. अज्ञेय 'विशाल  भारत' के संपादन से कब जुड़े?
१४२. मानक रूप लिखें -- अगामी, बदाम, भगीरथी,त्यौहार , रचइता, संग्रहीत, पैत्रिक,
१४३. 'मैं मरूँगा सुखी,/मैनें जीवन की धज्जियाँ उड़ाई हैं.' किसकी पंक्ति है?
१४४. 'नवभारत टाइम्स' के संपादन से अज्ञेय कब जुड़े?
१४५. 'तोड़ती पत्थर' किस संकलन की कविता है?
१४६. 'संध्या सुंदरी' किसकी कविता है?
१४७.  'आँगन के पार द्वार ' का प्रकाशन वर्ष?
१४८. पन्त को ज्ञानपीठ कब मिला?
१४९. निराला की मृत्यु किस वर्ष हुई?
१५०. अनुनासिक ध्वनिओं  का नाम बताइए? सभी वर्ग का पांचवा 
१५१. किन व्यंजनों को अर्ध स्वर कहा जाता है? व, य 
१५२. क्ष और ज्ञ किन -किन ध्वनिओं से मिलकर बने हैं?
१५३. 'जो कहा नहीं गया 'किस काव्य-संकलन की कविता है?
१५४. 'यह दीप अकेला' किस संग्रह की कविता है?
१५५. उत्क्षिप्त ध्वनिओं के नाम लिखें? ड़, ढ़
१५६. दो ह्रस्व स्वरों के नाम बतावें?
१५७. मानक रूप लिखें --त्यौहार ,जय हिंद, दृष्टव्य,  रिचा, अनुग्रहित, फिजूल,
 १५८. सरकर द्वारा स्वीकृत  हिंदी वर्तनी के मानकीकरण सम्बन्धी नियम की पुस्तिका कब प्रकाशित हुई?
१५९. 'नदी के द्वीप' कविता में 'द्वीप' किसका प्रतीक है?
१६०. 'आत्मनेपद ' किस विधा की रचना है?
१६१. संयुक्त स्वरों का उदहारण दें? ऐ, औ 
१६२. काकल ध्वनि का उदहारण दें? ह 
१६३. मानक रूप लिखें --रूपया, दोबारा, नुपुर, तुफान,हिंदु, अनुदित,
१६४. 'लिखी कागद कोरे' क्या है?
१६५. अज्ञेय के दो कहानी संग्रहों का नाम बताइए?
१६६. 'नदी के द्वीप' किसका उपन्यास है?
१६७. किन ध्वनिओ को उरस्य या स्वरयन्त्रमुखी भी कहा जाता है? काकल्य
१६८.  कंठ्य या कोमल तालव्य का उदहारण दीजिए? कवर्ग 
१६९   मनक रूप लिखिए --हस्ताक्षेप,लागान,शनी,अतिथी,अजीविका, वाहनी, 
१७०. ए और ऐ का उच्चारण स्थान? कंठ-तालू 
१७१. ओ और औ का उच्चारण स्थान ? कंठ ओष्ठ 
१७२. 'अपने अपने अजनबी ' किसका उपन्यास है?
१७३. 'अरे यायावर रहेगा याद' किसका संस्मरण है?
१७४. टवर्ग, ऋ ,और ष का उच्चारण स्थान? मूर्धा 
१७५. ,इ ,य और श का उच्चारण स्थान? तालू 
१७६.  मानक रूप लिखें --सरोजनी,गृहणी,छिपकिली,अजादी,अजमाइश,नादाँ,नराज, 
१७७. अज्ञेय को साहित्य अकादमी किस वर्ष मिला?
१७८. 'एक बूंद' कविता किस संग्रह से ली गयी है?
१७९. अज्ञेय की मृत्यु किस वर्ष हुई?
१८०. दन्त्य ध्वनिओं का नाम बतावें? तवर्ग, ल, स, 
१८१. दंतोष्ठ्य ध्वनि का नाम बताइए? व 
१८२. निराला का जन्म कहाँ हुआ था?
१८३. श्रृंखला की कड़ियाँ किसकी रचना है?
१८४. ओष्ठ्य ध्वनिओं का नाम लिखें.पवर्ग, उ,ऊ 
१८५. जिह्वामूलीय का उदहारण दीजिए. क़, ख़, ग़
१८६. मानक रूप लिखिए --असी,छतीस,उनचालीस,पिताम्बर, पुष्टी, रात्री,चहिए,
१८७. मुक्त अक्षर का दो उदहारण दीजिए?गमन, भोजन 
१८८. बद्ध अक्षर का दो उदहारण दीजिए. परिषद् 
१८९. नासिक्य ध्वनिओं का उदहारण दीजिए? पंचमाक्षर 
१९०. मुक्तिबोध का जन्म कब हुआ था?
१९१. दो प्रगतिवादी कवियों का नाम बताइए.
१९२. मानक रूप लिखिए--इकान्बे,बनबेर,श्रीमति, दिवाली,पचन्बेर, इकीस,अहार,बजार,चाहरदीवारी
१९३. दो निरनुनासिक ध्वनिओं का उदहारण दीजिए. क़, च 
१९४. दो सम ध्वनिओं का उदहारण दीजिए. धम्म , उच्च 
१९५. दो विषम ध्वनिओं का उदहारण दीजिए.स्पर्श, रक्त 
१९६. मानक रूप लिखिए--छह ,अशिर्वाद, 
१९७. ' मैं तुमलोगों से दूर हूँ' किस संकलन की कविता है?
१९८. मुक्त छंद का सम्बन्ध किससे है?
१९९. निराला की पहली रचना का नाम बतावें?
२००. निराला की पहली प्रकाशित रचना कौन-सी  है?
२०१  'झरना' का प्रकाशन वर्ष? 1918
२०२.  'गीतिका ' किसका काव्य-संग्रह है?
२०३.  'साये में धूप' का प्रकाशन वर्ष?
२०४.  "दुःख सुख  दोनों नाचेंगे / है खेल आँखों का मन का "--किसकी पंक्तियाँ हैं?
२०५. 'झरना' के द्वितीय और तृतीय संस्करण का प्रकाशन वर्ष बताइए?द्वितीय-1927 ,तृतीय-1934
२०६.  'बेला' किसका काब्य संग्रह है?
२०७. "बरसो प्रभात हिमकन-सा / आँसू इया विश्व सदन में"--किस काव्य की लाइन है?
२०८.  संधि विच्छेद करें-- पृष्ट,पृष्ठ,दुर्जय, दुर्गम,जगदीश,वांग्मय,पवन,पावन ,नयन,naayak
२०९.  समास बताइए-- मार-पिट,सोच-विचार, भला-बुरा,अनजाना,बेपरवाह,बेवजह,बेख़ौफ़,
२१०. 'प्रेम-पथिक' का प्रकाशन वर्ष? 
२११.  'नयी कविता का आत्म-संघर्ष' किसकी पुस्तक है?
२१२.  'इंद्रधनू रौंदे हुए ये ' का प्रकाशन वर्ष?
२१३.  'कामायनी : एक पुनर्विचार' किसकी रचना है?
२१४. धूमिल की मृत्यु कब हुई थी?
२१५. राजभाषा आयोग के प्रथम अध्यक्ष कौन थे?
२१६.  'मुकुल' किसका काव्य-संग्रह है?
२१७.  माखनलाल चतुर्वेदी को किस रचना पर साहित्य अकादमी दिया गया?
२१८.  'मरण-ज्वार' किसकी कविता है?
२१९.  'मेरा बचपन' किसकी कविता है?
२२०. "माँ ओ कहकर बुला रही थी,मिट्टी खाकर आई थी,"किसकी पंक्तियाँ हैं?
२२१. 'कैदी और कोकिल ' कविता के कवि कौन हैं?
२२२. प्रसाद की खड़ी बोली की प्रथम रचना कौन-सी है?कानन कुसुम 
२२३. 'जयशंकर प्रसाद' किसकी पुस्तक है? नंददुलारे वाजपेयी 
२२४. "आँखों में भरे विहाग री" किस कविता की पंक्ति है?
२२५. प्रसाद के दो नाटको का नाम बताइए?
226 . 'आराधना' किसका काव्य-संग्रह है?
227 . निराला के अंतिम काव्य-संग्रह का नाम और प्रकाशन वर्ष बताइए?
228 . "जीवन- धन! इस जले जगत को वृन्दावन बन जाने दो"--किस कवि की पंक्ति है?
229 . "आधुनिक हिंदी कविता में गीत की शुरुआत छायावाद से, प्रसाद से होती है"--कथन किसका है?--डॉ. रामस्वरूप चतुर्वेदी
230 . प्रसाद को आधुनिक हिंदी का प्रथम गीतकार कौन मानतें हैं?--
           डॉ. रामस्वरूप चतुर्वेदी
231 . "आह वेदना मिली विदाई"--किस नाटक का गीत है?--स्कंदगुप्त
232 . "दुर्दिन में आंसू बनकर, वह अज बरसने आई'--किस काव्य की
           पंक्तियाँ हैं?--आंसू
233 . आंसू का दूसरा संस्करण कब प्रकाशित हुआ?--
234 . 'नए पत्ते का प्रकाशन वर्ष बताइए?
235 . 'निराला:एक आत्महन्ता आस्था' किसकी पुस्तक है?
236 . सघोषिकरण  का  उदाहरण दीजिए?
237 . अघोषिकरण का उदाहरण दीजिए?
238 . लोप का उदाहरण दीजिए?
239 . आगम का उदाहरण दीजिए?
240 .  मुख-सुख या प्रयत्न-लाघव का उदाहरण दीजिए?
241 . समीकरण का उदाहरण दीजिए?
242 .  विषमीकरण  का उदाहरण दीजिए?
243 . विपर्यय का उदाहरण दीजिए?
244 .  महाप्राणीकरण   का उदाहरण दीजिए?
245 . अल्पप्राणीकरण का उदाहरण दीजिए?
246 . रामविलास शर्मा मुख्यत: क्या हैं?
247 . रामविलास शर्मा को किस कृति पर साहित्य अकादमी मिला?
248 . 'नयी कविता और अस्तित्ववाद' किसकी पुस्तक है?
249 .  'झाँसी की रानी' किसकी कविता है?
250 . 'जल्द-जल्द पैर बढाओ' निराला की किस चेतना की परिचायक है?
251 . बात का कवि किसे कहा जाता है?
252 . 'कोयला और कवित्व' किसका काव्य संग्रह है?
253 . 'शेष- नि:शेष' किसका काव्य- संग्रह है?
254 . 'मरण-ज्वार' तथा 'मरण-त्यौहार' किस संकलन की कविता हैं?
255 . 'अमरराष्ट्र' तथा 'घर मेरा है' किस संकलन की कविता हैं?
256 . 'कैदी और कोकिल' किस संकलन की कविता है ?
२५७. कामायनी को नये युग का प्रतिनिधि काव्य किसने माना है?
२५८. माखनलाल किस विचारधारा के कवी है?
२५९. निराला की किस रचना को द्विवेदी जी ने छापने से इंकार कर दिया था?
२६०. निराला के प्रिय कवि?
२६१. 'महाप्राण' नाम से कौन विख्यात है?
२६२. 'कामायनी' को फैंटेसी किसने माना है?
२६३. 'आंसू की बालिका' किसकी कविता है?
२६४. 'काव्य आत्मा की संकल्पनात्मक अनुभूति है'--किसका कथन है?
२६५. 'तुलसीदास' किस विधा की रचना है?
२६६. पन्त को छायावाद का जनक किसने माना है?
२६७. प्रसाद को छायावाद का जनक किसने माना है?
२६८. अरुण यह देश हमारा--किसका गीत है?
२६९. 'वियोगी होगा पहला कवि आह से उपजा होगा गान'--किसकी पंक्ति है?
२७०. 'पन्त और पल्लव' किसका लेख है?
२७१. रविन्द्र कविता कानन ' के लेखक?
२७२. निराला की व्यंग्य-प्रधान रचना?
२७३. 'काव्य-कला तथा अन्य निबंध' किसका निबंध - संग्रह है?
२७४.किस कवि को हिंदी का वायरन माना जाता है?
२७५. उर्वशी किस विधा की रचना है?
२७६. हिंदी में सर्वप्रथम ज्ञानपीठ किसे मिला?
२७७. हिंदी की मुक्त छंद की प्रथम कविता ?
२७८. इंदु' पत्रिका के प्रथम संपादक?
२७९. मार्क्सवादी आधार पर कामायनी की समीक्षा किसने की है?
२८०. हिंदी साहित्य सम्मलेन , प्रयाग की स्थापना कब हुई थी?
281. 'अँधेरे में' किसकी कविता है?
282 . 'संस्कृति के चार अध्याय ' किस विधा की रचना है?
283 . 'रजत शिखर ' किसकी रचना है?
284 . 'रवीन्द्र कविता कानन किसकी कृति है?
285 . भारत-भारती' किसकी रचना है?
286 . 'आराधना ' किसका काव्य है?
287 . अंधायुग' किस विधा की रचना है?
288 . 'एक कंठ विषपायी' क्या है?
289 .'समर शेष है' किसकी कविता है?
290 . 'मौन भी अभिव्यंजना है' किसकी पंक्ति है?
291 . 'प्रयोग का कोई वाद नहीं,प्रयोग अपने आप में इष्ट नहीं,वह साधन है,और दोहरा साधन है.'-- किसका
              कथन है?
292 . राहों का अन्वेषी किन कवियों को कहा गया है?
293 . अज्ञेय  और मुक्तिबोध किस सप्तक के कवि हैं ?
294 . अज्ञेय ने किस सप्तक की भूमिका में प्रयोग शब्द को स्पष्ट किया है?
295 . तारसप्तक में कितने कवि होते थे?
296 . कौन -सा कवि शोक- गीत के लिए प्रसिद्ध  है?
297 . 'सिंदूर तिलकित भाल किसकी कविता है?
298 . 'दुःख सबको मांजता है'-- किसका कथन है?
299 . 'प्रतीक' पत्रिका के संपादक कौन थे?
300 . तारसप्तक के कवियों को राहों का अन्वेषी किसने कहा ? 
















उत्तर:---१.1936                         
२.सुदामा पांडे का प्रजातंत्र.                 21 .
                                                        22 . 
                   
३. 1964 .
4 .  दिनकर
5 . नयी कविता के
6.उदयप्रकाश  
7.दिनकर  
8.  1979  
9.  1964  
10.कितनी नावों में कितनी बार
11. नामवर सिंह
12. मुक्तिबोध
13.
14.6
15 . 1979
16. 8
17. ग,घ
18.
19. प्रगतिशील काव्यधारा 
20 . ह
 210 . 1909 -ब्रजभाषा, 1917 -खड़ीबोली 
233 .  1933 
251 . शमशेर 252 . दिनकर 253 . दिनकर 254 .  हिमकिरीटिनी 255 .  हिमकिरीटिनी 256 . हिमकिरीटिनी


No comments:

Post a Comment